logo

गर्लफ्रेंड को कमरे में बंद कर 3 दिन तक किया रेप, उसके नए दोस्त को भी मार डाला

rape15.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

गर्लफेंड ने धोखा दिया तो कभी उसका बॉयफ्रेंड रहे लड़के ने उसे जबरन कमरे में बंद कर दिया और फिर 3 दिनों तक उसका रेप करता रहा। इतना ही नहीं बॉयफ्रेंड ने लड़की के नये दोस्त की पिटाई की और उसका मर्डर भी कर दिया। दरिंदगी का ये मामला उदयपुर के पाटिया में पेश आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी और अपराध में शामिल उसके भाई को भी अरेस्ट कर लिया है। दोनों आरोपियों के नाम क्रमश: अश्विन और बलबीर हैं। अश्विन ने बताया कि लड़की ने उसे छोड़कर दूसरे लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बना लिया था। उसने बदले की भावना में आकर ये सब किया है। 

क्या है मामला 


आरोपी अश्विन ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि पीड़िता लड़की कुछ महीने पहले तक उसकी गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। लेकिन फिर उसने अश्विन से मिलना-जुलना बंद कर दिया। इससे अश्विन नाराज था। इसी बीच उसे पता चला कि लड़की ने लोकेश के साथ मिलना-जुलना शुरू कर दिया है। उससे वो आक्रोशित हो गया। बदला लेने के लिए उसने एक प्लानिंग की। इस प्लानिंग में उसने अपने भाई बलबीर को भी शामिल किया। दोनों ने मिलकर 24 अप्रैल को पहले लोकेश की पिटाई की और पत्थर पर सिर पटक कर उसकी हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए पास के नाले में बहा दिया। लेकिन पुलिस को लोकेश को शव 26 अप्रैल को मिला। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। 

ऐसे पकड़े गये दोनों आरोपी 

लोकेश की हत्या करने के बाद दोनों भाई लड़की को लेकर डूंगरपुर चले आये। यहां उसे तीन दिनों तक बंधक बना रखा। इस बीच अश्विन ने उसके साथ लगातार रेप किया। किसी तरह पुलिस को इसकी खबर लगी। इसके बाद अश्विन को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर बलबीर भी पकड़ा गया। मीडिया को इसकी जानकारी आज दी गयी। पुलिस ने बताया है कि लड़की और अश्विन दोनों ही नाबालिग हैं। पुलिस मामले की पड़ताल सभी एंगल से कर रही है।    

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - MurderrapeBoyfriendgirlfriend